पटियाली: कस्बा के एसबीआर इंटर कॉलेज में शिक्षा संगोष्ठी का आयोजन, नामांकन और गुणवत्ता सुधार पर दिया गया जोर
पटियाली के SBR इंटर कॉलेज में बेसिक शिक्षा विभाग की संगोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम BSA सूर्य प्रताप सिंह के निर्देशन व खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार की देखरेख में हुआ। संगोष्ठी में नामांकन बढ़ाने, शिक्षा गुणवत्ता सुधार, MDM, निपुण भारत मिशन व आउट ऑफ स्कूल बच्चों पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि नीरेंद्र बहादुर सिंह चौहान व डॉ शशि मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।