कानपुर: नौबस्ता में कथित भाजपा नेता की गुंडई आई सामने, महिला के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़े
नौबस्ता थाना क्षेत्र में एक कथित भाजपा नेता की गुंडई सामने आई है। भाजपा नेता ने महिला के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए हैं। महिला का आरोप है कि भाजपा नेता उसके घर पर कब्जा करना चाहता है और आए दिन अराजकता फैलाता है। थाना प्रभारी ने बताया दोनों पक्षों में मकान में कब्जेदारी को लेकर विवाद है। प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।