पयागपुर: सुल्ताना माफी गांव के आंगनवाड़ी में राशन वितरण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विशेश्वरगंज ब्लॉक के सुल्ताना माफी व बरईपुरवा गांवों मे संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन वितरण मे गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए ग्रामीणो का कहना है कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण के लिए भेजा जाने वाला राशन जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच रहा है। जिसमे उनमे आक्रोश है।ग्रामीणों ने निष्पक्ष जाँच करवाकर कार्यावही की मांग की है।