मेदिनीनगर (डालटनगंज): गैंगस्टर सुजीत सिन्हा गिरोह के सदस्य को मेदिनीनगर से पुलिस ने किया गिरफ्तार, 34 मामले पहले से दर्ज
अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पलामू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कुख्यात अपराधी सरगना सुजीत सिन्हा गैंग से जुड़े शातिर अपराधी 36 वर्षीय हरि तिवारी उर्फ धीरेन्द्र कुमार तिवारी को शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा देवी मंडप के समीप से गिरफ्तार किया है। उस पर पलामू के अलावा रांची, जमशेदपुर, रामगढ़ समेत कई जिलों में 34 मामले दर्ज हैं।