मेदिनीनगर (डालटनगंज): अंबेडकर पार्क में विश्व हिंदू परिषद पलामू ने मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
विश्व हिंदू परिषद पलामू ने सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित किया। मेदिनीनगर के अंबेडकर पार्क स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए विश्व हिंदू परिषद पलामू के जिला पालक सह प्रांत सेवा टोली सदस्य दामोदर मिश्र ने कहा कि भीम राव आम्बेडकर समाज सुधारक थे।