हुज़ूर: भोपाल के सूखी सेवनिया इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत
Huzur, Bhopal | Jul 6, 2025 भोपाल के सूखी सेवनिया इलाके में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक को मुंह से झाग और उल्टियां करते देख परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान शनिवार-रविवार की रात उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि तीन युवकों ने उसके बेटे को पीटा, गलत काम किया और जबरन सल्फॉस की गोलियां खिलाई| बेटे ने आखिरी बातचीत में यह जानकारी दी थी|