मांट: मिशन शक्ति की सराहनीय पहल, नाराज होकर घर से निकली बालिका को सकुशल बरामद किया गया
Mat, Mathura | Sep 27, 2026 थाना सुरिर की 'मिशन शक्ति' टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से नाराज होकर अलीगढ़ के खैर क्षेत्र में चली गई एक बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। परिजनों की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बालिका और उसके परिजनों की काउंसलिंग की, जिससे मामला सुलझ गया। पुलिस की इस संवेदनशीलता और सराहनीय कार्य पर परिजनों ने टीम का आभार जताया है।