पटना ग्रामीण: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के कई पूजा पंडालों में माँ दुर्गा की पूजा अर्चना की
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे ठाकुरबाड़ी, जगदेव पथ और बोरिंग रोड के भव्य पंडालों में पहुंच कर मां दुर्गा की विधिवत पूजा अर्चना और आरती की। मौके पर उन्होंने बिहार वासियों के जीवन में सुख शांति और समृद्धि की मंगल कामना की। मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन भी मौजूद रहे।