पटना ग्रामीण: JDU कार्यालय में नीरज कुमार ने कहा, नेता प्रतिपक्ष की भ्रष्टाचार मामले में पेशी से जनता शर्मसार
जदयू कार्यालय में प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। नीरज कुमार ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भ्रष्टाचार को लेकर कई बातें कही थी लेकिन जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कोर्ट में पेश होते हैं और उनसे कहा जाता है तेजस्वी यादव पिता लालू प्रसाद यादव कोर्ट में हाजिर हो