पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने सीएम आवास पहुंचे कई आयुष डॉक्टर्स, पुलिस ने रोका
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए कई आयुष डॉक्टर्स सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे सीएम आवास के गेट नंबर 2 पर पहुंचे, जिसके बाद उन्हें वहां से गेट नंबर 1 के पास जाने के लिए कहा गया। जब सभी एक नंबर गेट के पास पहुंचे तो वहां उन्हें प्रशासन ने रोक दिया। मौके पर आयुष डॉक्टर्स और पुलिस के बीच काफी बहस भी हुई।