मुशहरी: गलत इंजेक्शन से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा
उत्तर बिहार के मेडिकल हब कहे जाने वाले जूरन छपरा स्थित एक निजी नर्सिंग होम में मंगलवार को इलाज के दौरान एक 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान साहेबगंज थाना क्षेत्र की सीमा देवी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन देने के 5 मिनट के भीतर महिला ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद डॉक्टर और नर्सिंग होम का पूरा स्टाफ क