तेंदूखेड़ा: ग्राम मोहरा में फूड प्वाइजनिंग से दो दर्जन से अधिक लोग बीमार, स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी
तेंदूखेड़ा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम मोहरा में बीते दिन भंडारे का कार्यक्रम था जिसमें गांव की सभी लोगों ने गक्कड़ भरत एवं खीर पूरी खाई थी जिससे उन्हें रात्रि से ही उल्टी दस्त होने लगे। जिन्हें तत्काली स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां पर बीएमओ डॉक्टर अशोक बरौनिया के निर्देशन में मरीजों का इलाज किया जा रहा है वही एक कंट्रोल रूम अलग से बनाया गया है।