डौण्डीलोहारा: सुशासन तिहार का भव्य समापन: कोडेकसा शिविर में 56 आवेदनों का निराकरण, हितग्राहियों को मिली कई सौगातें
बालोद जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 का सफलतापूर्वक समापन बुधवार को सुदूर वनांचल ग्राम कोडेकसा में आयोजित अंतिम जनसमस्या निवारण शिविर के साथ हुआ। शिविर में कोडेकसा सहित 14 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े 188 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 56 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया।