सिराथू: घर के सामने सुवर बाड़ा बनाने पर आपत्ति करने वाले युवक पर कुल्हाड़ी से हुआ हमला, सिराथू में एसडीएम से की शिकायत
सिराथू तहसील क्षेत्र के रामपुर मढूंकी फैजीपुर के रहने वाले राजेंद्र कुमार बृहस्पतिवार शाम सिराथू तहसील पहुंचे थे एक शिकायत पत्र देते हुए बताया कि गांव का रहने वाला प्रकाश उनके घर के सामने सूअर बाड़ा बना रहा है।आपत्ति करने पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।बताया कि किसी तरह से जान बचाकर वह शिकायत करने आया है।एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।