राजपुर: केवाईसी के नाम पर खाद घोटाले को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूटा, थाने का किया घेराव, 3 दिन का अल्टीमेटम
बलरामपुर जिले के राजपुर जनपद की ग्राम पंचायत कुंदी कला में केवाईसी के नाम पर महिलाओं का अंगूठा लगवाकर उनके नाम से खाद निकाले जाने के मामले में कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीण महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। जांच में मामला सही पाए जाने के बावजूद आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज महिलाएं थाने पहुंचीं और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रशासन ने तीन दिन के भीतर कार्रवाई