ओवरलोडिंग का वीडियो वायरल, यातायात पुलिस ने ऑटो किया जब्त 🚔
इंस्टाग्राम पर एक ऑटो चालक द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए 3 सवारियों को पीछे लटकाकर ले जाने का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस ने ऑटो नंबर के आधार पर चालक जितेन्द्र चंदेल (निवासी पिपलीनाका) की पहचान की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ऑटो को जब्त कर लिया और ओवरलोडिंग तथा यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले में न्यायालय में चालान प्रस्तुत कर दिया है।
#TrafficPolice #RoadSafety #ViralVideo #UjjainPolice #TrafficRules UjjainNews