किसानों की फसल बचाने के लिए वन विभाग का अभियान, पकड़ी गईं 4 नीलगाय 🦌
सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर किसानों की फसलों को नुकसान से बचाने के लिए उज्जैन के करोहन गांव में वन विभाग ने ग्रामीणों के साथ मिलकर नीलगायों को पकड़ने का विशेष अभियान चलाया। पहली बार खुले क्षेत्र में 'बौमा पद्धति' का उपयोग करते हुए करीब 100 कर्मचारियों और 100 मोटरसाइकिलों की मदद से नीलगायों को घेरा गया। भारी मशक्कत के बाद टीम ने बिना कोई नुकसान पहुंचाए 4 नर नीलगायों को सुरक्षित पकड़ लिया। विभाग भविष्य में इस तकनीक को और प्रभावी बनाने की योजना बना रहा है।
#WildlifeRescue #UjjainNews #ForestDepartment #FarmersRelief #MPNew