रेवदर: रेवदर के सेलवाड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति की पहली कार्यकारिणी निर्विरोध गठित, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए चुनाव
Reodar, Sirohi | May 7, 2026 रेवदर क्षेत्र की नवगठित ग्राम सेवा सहकारी समिति सेलवाड़ा में पहली कार्यकारिणी के गठन को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों की मौजूदगी में आयोजित आमसभा में आपसी सहमति और सामाजिक समरसता के साथ पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई। चुनाव प्रक्रिया कार्यकारी निरीक्षक शैलेंद्र पाल सिंह की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।