कांके: कोकर स्थित समाधि स्थल पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की
Kanke, Ranchi | Nov 15, 2025 कोकर स्थित समाधि स्थल पर शनिवार सुबह करीब दस बजे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर विधायक कल्पना सोरेन सहित कई नेता मौजूद रहे। इस दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने बिरसा मुंडा को आदिवासी समाज की उम्मीद और संघर्ष का प्रतीक बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।