राजमहल: चांयपाड़ा से विवाहिता का अपहरण, थाने में मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
राजमहल थाना क्षेत्र के चांयपाड़ा से एक विवाहिता महिला के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़ित पति के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे जानकारी मिली कि चांयपाड़ा निवासी पीड़ित पति ने पुलिस को बताया है कि महाराष्ट्र के पुणे मजदूरी करने के लिए गया हुआ था।