कनवास: दरा हाट में राखियों की धूम, शुक्रवार बना व्यापार के लिए वरदान, ग्रामीण इलाकों से उमड़ी भीड़
Kanwas, Kota | Aug 8, 2025 दरा स्टेशन क्षेत्र में शुक्रवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार में इस बार रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। हाट में इस बार राखियों की जमकर खरीदारी हुई। खास बात यह रही कि रक्षाबंधन से एक दिन पहले ही शुक्रवार का हाट लग गया। जिससे कारोबारियों को जबरदस्त फायदा हुआ और राखियों की बिक्री में उछाल आया।