कनवास: दरा से ट्रैफिक डायवर्जन, कनवास होकर निकाले जा रहे भारी वाहन, अमझार पुलिया जर्जर होने के चलते बदला रूट
Kanwas, Kota | Aug 9, 2025 कनवास क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 52 के दरा स्टेशन से कमलपुरा के बीच करीब 10 किलोमीटर लंबे हिस्से को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे मौके पर तैनात पुलिस जवानों के अनुसार पुलिया से केवल छोटे वाहनों को निकाला जा रहा है भारी वाहनों पर रोक लगाई है जिसके चलते बेरिकेट लगाकर भारी वाहनों को रोका जा रहा है।