कनवास: कंवरपुरा गांव में विशाल अजगर दिखने से मचा हड़कंप, सियार को निगलते देख ग्रामीण हुए दहशत में
Kanwas, Kota | Aug 6, 2025 कंवरपुरा गांव में एक विशालकाय अजगर के दिखने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। जंगल से निकलकर गांव की सीमा तक पहुंचे इस अजगर ने एक सियार का शिकार कर लिया, जिसे निगलते हुए देख ग्रामीण दहशत में आ गए। बुधवार शाम करीब 5 बजे अजगर को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। कई लोगों ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में भी कैद किया।