हल्द्वानी: पुलिस स्टेशन हल्द्वानी में एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया, रेलवे अतिक्रमण पर फैसला आने के दौरान ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा
पुलिस स्टेशन हल्द्वानी में एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया रेलवे अतिक्रमण पर फैसला आने के दौरान ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया रेलवे अतिक्रमण पर कल सुप्रीम कोर्ट से फैसला आना है ऐसे में बनभूलपुरा क्षेत्र से संपर्क वाले मार्गों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा,साथ ही परिचय पत्र के बाद ही स्थानीय लोगों को बनभूलपुरा में आने दिया जाएगा।