हाथरस: कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव असरोई निवासी 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 18 लीटर शराब बरामद
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अवैध शराब निर्माण बिक्री और तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने गांव असरोई थाना इगलास जनपद अलीगढ़ निवासी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने 18 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की है।