कोरबा: कर्मचारी ने गबन छुपाने के लिए रची लूट की झूठी कहानी, पुलिस ने किया खुलासा
Korba, Korba | Apr 4, 2026 “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने एक झूठी लूट की कहानी का पर्दाफाश किया है। मामला थाना कोतवाली क्षेत्र का है, जहां एक कर्मचारी ने करीब 4.50 लाख रुपये के गबन को छुपाने के लिए लूट की झूठी सूचना दी थी। पुलिस के अनुसार, उरगा निवासी वरुण नायर ने 3 अप्रैल 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सीतामणी गौ माता चौक के पास उसके कर्मचारी