बिशुनपुरा: बिशनपुर प्रखंड मुख्यालय में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर चला
बिशनपुरा प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को संध्या मोड़ से लेकर पुरानी पंचायत भवन स्थित लाल चौक का अंचल प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जे को हटाया। अभियान का नेतृत्व सीओ खगेश कुमार और थाना प्रभारी राहुल सिंह ने किया। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और कई लोगों ने खुद ही अपने कब्जे को हटाने शुरू कर दिए।