विजयराघवगढ़: डोकरिया विपणन सहकारी समिति द्वारा घटिया गेहूं की खरीद, शासन को चूना, प्रशासन बेखबर
विजयराघवगढ तहसील क्षेत्र के ग्राम डोकरिया में विपणन सहकारी समिति के द्वारा घटिया गेहूं खरीदकर शासन को राजस्व का चूना लगाया जा रहा है और प्रशासन बेखबर है। गौरतलब है कि खरीदी केंद्र में किसानों को पीने का पानी सहित मूलभूत सुविधाएं होनी चाहिए लेकिन ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले किसानों को पीने का पानी और मूलभूत सुविधाएं न होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।