पाली: बांधाखार पावर प्लांट में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट, 300 मेगावाट यूनिट हुई ठप
Pali, Korba | May 1, 2026 बांधाखार पावर प्लांट में बड़ा हादसा सामने आया है, जहां 300 मेगावाट यूनिट के पावर ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाके के साथ भीषण आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते ट्रांसफार्मर आग की लपटों में घिर गया। हादसे के बाद प्लांट में बिजली उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल प्रबंधन और फायर