समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 603, दिनांक 28.09.2026
*****************************
*शेखपुरा के जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन और विकास योजनाओं को गति देने के कड़े निर्देश*
***************************
आज दिनांक 28 सितंबर 2026 को
समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में सोमवारीय साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में जिले में चल रही विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई तथा पारदर्शी एवं त्वरित कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने विभिन्न सरकारी विभागों के अंतर्गत लंबित भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा की और सभी अंचलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकारी भवनों के निर्माण हेतु चिन्हित भूमि के हस्तांतरण की प्रक्रिया यथाशीघ्र पूर्ण करें, ताकि निर्माण कार्य में कोई अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों व आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया गया। सभी प्रखंडों से लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्र की रिपोर्ट अविलंब जिला पंचायत राज पदाधिकारी को उपलब्धकराने का निर्देश दिया। पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना' का लाभ आम नागरिकों तक पहुँचाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं से जिले के शत-प्रतिशत महादलित टोलों को जोड़ा जाए। उनके द्वारा भ्रष्टाचार पर शून्य सहनशीलता योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर यदि किसी विकास मित्र द्वारा अनावश्यक राशि (रिश्वत) की माँग की जाती है, तो पुष्टि होने पर उनके विरुद्ध विधि-सम्मत अनुशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कार्यपालक अभियंता, PHED को निर्देश दिया गया कि वे गव्य पंचायत एवं महसार पंचायत के सभी वार्डों में पेयजल की अद्यतन स्थिति से संबंधित रिपोर्ट जल्द से जल्द सौंपें
शेखोंपुरसराय प्रखंड अंतर्गत बेलाव पंचायत के जहांगीरपुर में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 24 को अतिक्रमणकारियों से तत्काल मुक्त कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई।
जिले के सभी नीलामपत्र पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे सप्ताह में अनिवार्य रूप से दो दिन कोर्ट लगाएं। साथ ही, BW/DW जारी करने की प्रक्रिया तेज करने एवं पुराने मुकदमों का गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का आदेश दिया। सरकार की योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन को दर्शाने के लिए सभी संबंधित विभागों को कम से कम दो-दो टेस्टिमोनियल और सफलता की कहानियाँ तैयार कर सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी को उपलब्ध कराने को कहा गया।
जिला पदाधिकारी महोदय श्री शेखर आनंद ने अंत में दोहराया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के योग्य लाभार्थी तक पहुँचना चाहिए।
इस बैठक में अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता (जांच), अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता , वरीय उपसमाहर्ता-सह-जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी समेत जिले एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी आदि उपस्थित थें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#samratchoudhary
CMO Bihar
#CMSamrat
2 views | Sheikhpura, Bihar | Sep 28, 2026