मेदिनीनगर (डालटनगंज): चियांकी एयरपोर्ट विस्तार और एयरलाइंस परिचालन का मामला लोकसभा में सांसद वीडी राम ने उठाया
लोकसभा में चियांकी एयरपोर्ट के विस्तार एवं एयरलाइंस का परिचालन प्रारंभ करने संबंधी मामले को मंगलवार दोपहर 3 बजे उठाया गया। पलामू के सांसद वीडी राम ने मामले को उठाते हुए कहा कि चियांकी एयरपोर्ट क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस) के अंतर्गत उड़ान योजना में शामिल किया गया है, परंतु राज्य सरकार की उदासीनता के कारण एयरलाइंस का परिचालन प्रारंभ नहीं हो पा रहा है।