मेदिनीनगर (डालटनगंज): रतनाग में दलित महिला का पीएम आवास गिराए जाने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई, झारखंड क्रांति मंच ने जताई नाराजगी
झारखंड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने सोमवार शाम 5 बजे मेदिनीनगर में एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि पलामू जिले के पांडू प्रखंड के रतनाग की दलित महिला पार्वती देवी पति कृष्णा पासवान की खतियानी जमीन में बन रहे पीएम आवास गिराने वाले दबंगों के खिलाफ घटना के 25 दिन बाद भी एससी-एसटी एक्ट में प्राथमिकी दर्जा नहीं होना, निंदनीय है।