मेदिनीनगर (डालटनगंज): रंकाकला के सोना व्यवसायी को बेटे के दोस्त ने लूटा, पुलिस ने डालटनगंज के लुटेरा समेत 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
गढवा जिले के रंका थाना क्षेत्र के तेनुडीह जंगल में लूटे गए सोने-चांदी गहने को आपस में बांटते चार लुटेरों को गिरफ्तार किया गया। लुटेरों के पास से 29 जनवरी को रंकाकला के सोना व्यवसायी से लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इस घटना को सोना व्यवसायी के बेटे के दोस्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था।