मेदिनीनगर (डालटनगंज): कंकारी में प्रकाश चंद्र जैन सेवा सदन ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 251 मरीजों का हुआ इलाज
प्रकाश चंद्र जैन सेवा सदन मेदिनीनगर द्वारा स्व. विकास कुमार जैन की स्मृति में चैनपुर प्रखंड के कंकारी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिविर आयोजित हुआ। शिविर में 251 मरीज़ों का निःशुल्क जांच कर दवा दी गई। पूर्व सिविल सर्जन डॉ. जॉन ऑफ कनेडी, डॉ. अमरजीत, डॉ. डीपी केशरी और डॉ. मोहित केशरी ने मरीज़ों का उपचार किया।