मेदिनीनगर (डालटनगंज): विश्व कैंसर दिवस पर एमआरएमसीएच में जागरूकता कार्यक्रम, सुपरीटेंडेंट डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने अर्ली डिटेक्शन पर दिया जोर
विश्व कैंसर दिवस पर एमआरएमसीएच में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार दोपहर 3 बजे किया गया। कैंसर को हराना है,हारना नहीं,सभी को समझाना है,घबराना नहीं कार्यक्रम के तहत उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों एवं सहिया को पूरी जानकारी दी गयी। गांव गांव लोगों को जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया। मुख्य अतिथि एमआरएमसीएच के सुपरीटेंडेंट डा. धर्मेन्द्र कुमार उपस्थित थे।