स्नातक-शिक्षक निर्वाचन को लेकर सुरक्षा सख्त, मतदान केंद्रों पर पुलिस तैनात
पटना। बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पटना, नालंदा सहित संबंधित जिलों के मतदान केंद्रों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। सघन गश्ती और निगरानी के लिए जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। वरीय पुलिस पदाधिकारी स्वयं क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। मतदान में बाधा डालने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई होगी। आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। पुलिस महानिरीक्षक, केंद्रीय क्षेत्र, पटना श्री जितेंद्र राणा ने प्रेस को दी गई बाइट में सुरक्षा व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। #Facebook #Facebook viral #Jamui district news #Bihar police #Bihar news #Bihar politics#
Barhat, Jamui | Oct 29, 2026