जमुई: बायपास रोड में दो बाइक की टक्कर में पैदल चल रही छात्रा घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | May 12, 2026 शहर के बायपास रोड में मंगलवार को दिन के 11:00 बजे तेज रफ्तार दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक कोचिंग से पढ़कर पैदल आ रही छात्रा पर गिर गई। जिससे छात्रा बुरी तरह घायल हो गई। घायल छात्रा को परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर के निगरानी में छात्रा का इलाज किया जा रहा है।