कोटकासिम: कोटकासिम में जमीन बंटवारे को लेकर विवाद, महिला पर डंडे से हमला, गंभीर चोट के बाद अलवर किया रेफर
Kotkasim, Alwar | Jun 10, 2026 कोटकासिम थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक महिला पर लाठियां से हमला किया गया।बुधवार दोपहर 12:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोट आई है,जिसके बाद उन्हें अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया।पीड़िता की पहचान राजवीर गुर्जर की पत्नी देवकी गुर्जर के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।