हुज़ूर: भोपाल कमिश्नर ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया, वोटर लिस्ट अपडेट करने के काम का जायजा लिया और बीएलओ से जानकारी ली
Huzur, Bhopal | Nov 14, 2024 भोपाल कमिश्नर संजीव सिंह गुरुवार सुबह मतदान केंद्रों पर पहुंचे। यहां उन्होंने वोटर लिस्ट अपडेशन के काम को देखा और बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) से जानकारी ली।उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में जुड़ने से नहीं छूटना चाहिए| कमिश्नर सिंह ने चार इमली क्षेत्र के मतदान केंद्र 213, 214और 215 का निरीक्षण किया।