हुज़ूर: भोपाल: कृषि विभाग के कार्यालय में 3 दिन से ताले लटके, सहायक संचालक पर केस के विरोध में कर्मचारियों ने ली छुट्टी
Huzur, Bhopal | Nov 14, 2024 भोपाल के एक सरकारी दफ्तर में पिछले 3 दिन से ताले लटके हुए हैं। ये दफ्तर है संयुक्त संचालक कृषि विभाग का, जो कमिश्नर ऑफिस की बिल्डिंग में है। इससे भोपाल,राजगढ़, सीहोर, रायसेन और विदिशा जिलों के काम अटक गए हैं। 19 अधिकारी-कर्मचारी ऑफिस नहीं आ रहे हैं। कृषि विभाग के सहायक संचालक मनोज चौधरी पर एफआईआर दर्ज होने के विरोध में अधिकारी-कर्मचारियोंने छुट्टी ली है।