गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर हर्षोल्लास के साथ मुस्लिम समुदायों के द्वारा ईद मनाई गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नहा धोकर नए कपड़े पहने और ईदगाह में पहुंचकर ईद की नमाज अदा की। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।