हरलाखी: हरिने SSB द्वारा 3,20,000 नेपाली रुपये संग पकड़े गए 2 नेपाली लोगों को हरलाखी पुलिस ने पीआर बांड पर छोड़ा, रुपये किए जब्त
इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात 48वीं बटालियन हरिने एसएसबी कैम्प के जवानों द्वारा 3,20,000 नेपाली रुपये के साथ गिरफ्तार दो नेपाली मां-बेटे को हरलाखी पुलिस ने पीआर बांड पर तत्काल छोड़ दिया। जबकि रुपये को जब्त कर लिया है। हालांकि पकड़े गए दोनों लोगों ने पुलिस को बताया है कि शादी के लिए दामाद को रुपये देने जा रहे थे।