जहानाबाद: लखीसराय गांव में खेल रहे मासूम को मार्शल ने टक्कर मारी, इलाज जारी
रविवार दिन में करीब 2 बजे जहानाबाद के लखीसराय गांव में एक मासूम को एक मार्शल गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे मासूम रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल मासूम को जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज जारी है। घायल मासूम लखीसराय गांव का निवासी 2 वर्षीय आयुष कुमार है। जिसका फिलहाल इलाज सदर अस्पताल में जारी है।