जहानाबाद: नगर भवन में चक्रवर्ती मगध सम्राट जरासंध महोत्सव और चंद्रवंशी मिलन समारोह का आयोजन, पूर्व सांसद शामिल हुए
रविवार की दोपहर 2:00 बजे नगर भवन में चंद्रवंशी एकता मंच के द्वारा चक्रवर्ती मगध सम्राट जरासंध महोत्सव सह चंद्रवंशी मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिले के पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी सहित कई अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे। मौके पर चंद्रवंशी समाज के उत्थान और शैक्षणिक आर्थिक राजनीतिक एवं सामाजिक बदलाव हेतु चर्चा हुई