जहानाबाद के मखदुमपुर के पास एक बाइक सवार को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद घायल व्यक्ति को डायल 112 की पुलिस टीम के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर हालत के कारण शनिवार शाम करीब 7 बजे पटना PMCH रेफर कर दिया गया।