जहानाबाद: सेरथुआ टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे में घायल दो युवकों में से एक की मौत, परिजनों में कोहराम
जहानाबाद के सेरथुआ टोल पलाजा के पास सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हे जहानाबाद सदर अस्पताल में उचित उपचार के बाद पटना PMCH रेफर कर दिया गया था। परिजनों के द्वारा रविवार सुबह करीब 5 बजे दिए जानकारी के अनुसार घायलों में संजय कुमार नामक युवक की पटना PMCH ले जाने के दौरान मसौढ़ी के पास ही मौत हो गई।