जहानाबाद: मखदुमपुर टोल के पास दूसरी बाइक के चकमे से एक बाइक सवार डिवाइडर से टकराया, हुआ घायल; लाया गया सदर अस्पताल
मखदुमपुर टोल के पास दूसरे बाइक के चकमा देने के कारण एक बाइक सवार व्यक्ति अनियंत्रित हुई और डिवाइडर से जा टकराये जिसमें कि वह सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए हैं। रविवार की दोपहर 2:00 बजे घायल के पुत्र ने बताया कि उनके पिता का नाम हजारी कुमार है जो की शाहबाजपुर के रहने वाले हैं। टेहटा से आ कर ये अपने घर से शहबाजपुर जा रहे थे तब यह घटना घटी।