रतनगढ़: गांव सेहला के राजकीय स्कूल के विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देने पर किया गया सम्मान
गांव सेहला में स्तिथ सेठ प्रेमसुख दास लोहिया राउमावि में सोमवार को प्रधानाचार्य विनोद कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 2026 में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले कुल 26 प्रतिभाओं का माला व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।