तिर्वा: शिक्षक की मौत पर पत्नी पर हत्या का आरोप, ठठिया थाने में हुआ हंगामा
Tirwa, Kannauj | Sep 7, 2026 राजकीय इंटर कॉलेज उमर्दा के विज्ञान शिक्षक अरविंद कुमार की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव गांव पहुंचने पर स्वजन ने पत्नी रश्मि पर नौकरी पाने के लिए हत्या कराने का आरोप लगाते हुए ठठिया थाने में तहरीर दी। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की बात कहने पर स्वजन भड़क गए और करीब आधे घंटे हंगामा किया।