बालोद: खरीफ सीजन की तैयारी: खाद-बीज की उपलब्धता पर कलेक्टर ने की सख्त निगरानी
Balod, Balod | Mar 24, 2026 दिव्या उमेश मिश्रा ने आगामी खरीफ सीजन 2026 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसी भी तरह की परेशानी न हो। संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने सहकारी समितियों में खाद-बीज के भंडारण और उठाव की समीक्षा की।